28 Mar 2024, 20:40:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

…तो नहीं फैलेगी आपकी लिपस्टिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 1:44PM | Updated Date: Feb 9 2018 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। लिपस्टिक मेकअप किट का अहम हिस्सा है। इसके बिना मेकअप अधूरा लगता है। आजकल बहुत से हल्के और गहरे रंग के लिपस्टिक शेड्स ट्रेंड में है, जिनको लगाने से चेहरे की रगंत और भी खिल जाती है, लेकिन कई बार लिपस्टिक लगाते समय वह फैल जाती है या ज्यादा समय तक होंठो पर टिक नहीं पाती। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आज हम आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप लिपस्टिक को फैलने से बचा सकती है।
 
पाऊडर : लिपस्टिक लगाने से पहले होंठो पर थोड़ा-सा पाऊडर लगाकर अच्छी तरह फैला लें। ब्रश की मदद से एक्सट्रा पाऊडर साफ कर दें।
 
लिप पैंसिल : लिप पैंसिल की मदद से होंठों को अच्छी तरह शेप देते हुए आऊटलाइन करें। इससे लिपस्टिक होंठो से बाहर नहीं निकलती। हमेशा लिपस्टिक से मिलते-जुलते रंग की लिप पैंसिल का ही इस्तेमाल करें।
 
ब्रश : आप जिस भी रंग की लिपस्टिक लगाना चाहती हैं, उसको ब्रश की मदद से होंठो पर अच्छे से लगाएं। हमेशा अच्छी कंपनी की ही लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।
 
ब्लोटिंग पेपर : ब्लोटिंग पेपर को होंठों के बीच में रख कर हल्का सा दबाएं, जिससे फालतू लिपस्टिक निकल जाएगी। इससे आपके होंठो को न्यूड शेड मिलेगी।
 
ग्लॉस : इसके बाद होंठो को और डार्क शेड देने के लिए लिपस्टिक लगाएं। लिप्स को चमकदार बनाने के लिए लिपस्टिक के बाद इन पर ग्लॉस लगाएं। इस तरह लिपस्टिक अधिक देर तक टिकी रहेगी और फैलेगी भी नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »