29 Mar 2024, 18:48:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बढ़ती उम्र में भी ग्लो रखें बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 3:17PM | Updated Date: Oct 27 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर उम्र में त्वचा की जरूरत अलग होती है। उसी के अनुसार ब्यूटी प्रोडक्ट्स की आवश्यकता होती है। आप अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही उस का ध्यान रखें, क्योंकि आप की ढ़लती त्वचा ही आप की बढ़ती उम्र का राज खोलती है। ऐसे में यंग लुक बरकरार रखने के लिए स्किन टैक्निकल ऐक्सपर्ट उज्मा सिद्दीकी नौनसर्जिकल फेशियल की सलाह देती हैं। इस फेशियल द्वारा आप अपने चेहरे की त्वचा को बिना सर्जरी के ही फेस लिफ्ट करा कर टाइटनिंग इफैक्ट दे यंग लुक पा सकती हैं।
 
नौनसर्जिकल फेशियल: यह फेशियल बढ़ती उम्र में ढीली हुई त्वचा और असमय पड़ने वाली झुर्रियों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह ऐलोवेरा जैसे नैचुरल तत्त्वों से बना होता है। यह बिना किसी साइड इफैक्ट के त्वचा को हाइड्रेट कर नमी को वापस लाता है। यह बिना किसी सर्जरी व इंजैक्शन के फेस की स्किन को अपलिफ्ट कराता है।

नौनसर्जिकल फेशियल कैसे करें
एक ऐलोवेरा फेशियल किट लें। इस में सभी नैचुरल प्रोडक्ट होते हैं। उस के निर्देशानुसार फेशियल शुरू करें। सब से पहले ऐक्सफौलिएटिंग क्लींजर फेस पर लगा कर 2 मिनट मसाज करें। इस से फेस अच्छी तरह क्लीन हो जाएगा। जब यह स्किन में औब्जर्व हो जाए तो कौटन से साफ कर के कंटूर मास्क ब्रश से लगा कर 15 मिनट छोड़ दें। कंटूर मास्क से पहले आंखों पर गुलाबजल से भीगी कौटन गोलाकार में लगा लें ताकि आंखें पूरी तरह कवर हो जाएं। कानों में भी कौटन लगाएं। नाक पर बटर पेपर लगाएं। मास्क फेस पर टाइटनिंग इफैक्ट देगा.।15 मिनट बाद मास्क को कौटन से साफ कर लें। फिर रिहाइड्रेट टोनर लगाएं। इस के बाद पूरे फेस पर लोशन लगा कर छोड़ दें।
 
इस फेशियल का आप तुरंत ही असर देखेंगी। आप की त्वचा पहले से जवां और खूबसूरत दिखेगी। इसे घर पर भी कम समय में आसानी से किया जा सकता है। अन्य फेशियल के मुकाबले यह 20 से 25 मिनट में किया जा सकता है।
 
इस में डे व नाइट लोशन भी उपलब्ध है। आप समय के अनुसार इन लोशन का इस्तेमाल करें और चेहरे पर ग्लो पाएं। यह हर प्रकार की स्किन के लिए बेहतर है।

बढ़ती उम्र में ग्लो के लिए फेशियल
बढ़ती उम्र में त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए फेशियल बहुत अच्छा उपाय है। यह बढ़ती उम्र की निशानियों को रोकने का काम करता है। फेशियल द्वारा ही त्वचा की कोशिकाओं को ऐनर्जी मिलती है और वे रिजेनरेट होती हैं। मगर फेशियल कराने से पहले स्किन को जरूर जांच लें कि वह सैंसिटिव तो नहीं। अगर है तो उसी के अनुसार फेशियल का चुनाव करें।

औक्सीजन फेशियल
औक्सीजन फेशियल त्वचा को गहराई से साफ करता है। औक्सीजन फेशियल त्वचा के फ्रीरैडिकल्स से लड़ता है जोकि ऐजिंग के लिए जिम्मेदार होते हैं। इस फेशियल से झुर्रियां मिटती हैं और बढ़ती उम्र का प्रभाव कम होता है। यह चेहरे को मौइश्चराइज, डिटौक्सीफाई और त्वचा की रिपेयर करता है। इस में 2 मिनट तक औक्सीजन फेशियल फेस पर स्प्रे किया जाता है। चेहरे पर फ्रैश औक्सीजन छोड़ने की प्रक्रिया के बाद त्वचा की कोशिकाओं को ऐनर्जी मिलती है। चेहरे पर शाइन आती है। रूखी त्वचा के अंदर तक नमी पहुंचती है और सूर्य की हानिकारक किरणों से हुए नुकसान से भी छुटकारा मिलता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »