18 Apr 2024, 08:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मुल्तानी मिट्टी से दम उठेगा आपका चेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 2:23PM | Updated Date: Sep 8 2017 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्वचा की खूबसूरतू को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इन्हीं में से एक है मुल्तानी मिट्टी, जिसे सदियों से लोग यूज कर रहे हैं।

बॉडी मॉस्क- दिनभर काम करने के बाद शारीरिक थकावट होना आम बात है। ऐसे में थकावट दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर पूरे शरीर पर लगाया जा सकता है। इसके लिए 1 या 2 कप मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे पूरे शरीर पर लगाएं। 15 मिनट लगाने के बाद नहा लें और अच्छे से बॉडी को साफ करें। इससे त्वचा के रोम छिद्र खुल जाएंगे और त्वचा में निखार भी आएगा। 
 
फेशियल मास्क- चेहरे की रंगत को निखारने और डेड स्किन को निकालने के लिए मुल्तानी मिट्टी का मास्क बनाकर लगाएं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा सिरका और कुछ बूंदे नारियल या जैतून के तेल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर 5 10 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद इसे अच्छी तरह धो लें। हफ्ते में 2 बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा में गजब का निखार आता है।

माउथवॉश- त्वचा के अलावा मुल्तानी मिट्टी को माउथवॉश के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चौथाई कप पानी में 1 चौथाई छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला लें। अब इसे माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें। दिन में 2 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं जिससे मुंह की दुर्गंध तो दूर होगी ही, साथ में बैक्टीरिया भी बाहर निकाल जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »