28 Mar 2024, 23:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

टमाटर से पाएं ग्लोइंग स्किन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 2:12PM | Updated Date: Sep 8 2017 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्लोइंग स्किन के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करतीं। महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती ंहै, पार्लर में ढेरों रुपए बर्बाद करती हैं, ताकि सुंदर दिख सकें, लेकिन क्या आप जानती हैं कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जगह किचन में आम इस्तेमाल होने वाला टमाटर आपको ग्लोइंग स्किन दे सकता है। जी हां, यह हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। 

ब्लैकहैड्स 

टमाटर के टुकड़े को चेहरे पर रगड़कर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे त्वचा तरोताजा रहेगी और ब्लैक हैड्स भी दूर होंगे।

डार्क सर्कल्स 

टमाटर और नींबू के रस मिलाकर रूई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। 15 दिनों तक ऐसा दिन में दो बार करने पर आपके डार्क सर्कल्स दूर हो जाएंगे।

टैनिंग

टमाटर के गूदे को नींबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे ठंडें पानी से धो लें। इसके रोजाना इस्तेमाल से टैनिंग दूर होगी और त्वचा के पोर्स खुलेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »