20 Apr 2024, 12:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सावंलेपन को दूर करने के लिए फायदेमंद है नीम फेस पैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2017 1:33PM | Updated Date: Sep 6 2017 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल के बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे में सांवलापन आ जाता है। इससे स्किन ग्लोइंग होने की बजाए बेजान होने लगती है। इस, समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उससे आपको कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाए ही बेहतर है। आज हम आपको नीम से बने पैक बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

- नीम और गुलाबजल: इस मास्क के एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। इसे बनाने के लिए आप मुट्ठीभर नीम के पत्तों का पाउडर बनाकर गुलाबजल मिला लें। अब इसे 15 मिनट लगाने के बाग चेहरे को धो लें।
 
- नीम और दही: एक छोटा चम्मच नीम के पाउडर में 1 बड़ा चम्मच बेसन और दही मिलाने के बाद इसे 15 मिनट क चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। हμते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे के कील-मुहांसे और दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
 
 - नीम और चंदन: रोजाना इस पैक को लगाने से आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा और त्वचा कोमल हो जाएगी। नीम के पत्तों के पाउडर में आप एक चम्मच चंदन पाउडर और दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब 10 मिनट लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से धोकर स्क्रब कर लें।
 
-  नीम और चावल का पानी: यह मास्क आपके चेहरे पर ब्लीचिंग की तरह काम करता है। नीम के पांच पत्तों में थोड़े से गुलाब के पत्ते, आलमंड ऑयल और चावल का पानी डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पैक को कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
- नीम और तुलसी: नीम और तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह सुखाकर पाउडर बना लें। अब इसमें शहद, मुल्तामी मिट्टी और कुछ बूंदे पानी की डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। रोजाना इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे का सांवलापन दूर हो जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »