29 Mar 2024, 14:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

काजल लगाते वक्त न करें ये गलतियां, आंखें लगेगी खराब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 10:45AM | Updated Date: Aug 30 2017 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काजल आंखों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। इससे आंखें बड़ी और आकर्षक भी दिखाई देती हैं। कुछ लड़कियां काजल लगाने में जल्दबाजी करती हैं, जिससे आंखें अच्छी दिखने की बजाए खराब दिखाई देने लगती हैं। आप भी काजल लगाने की शौकीन हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं। 

काजल लगाने का तरीका

काजल लगाने से पहले आंखों का नीचे की स्किन को हल्का सा खींच लें। इससे काजल लगाना आसान होगा। काजल लगाते समय हमेशा आंखों के अंदर से शुरू करके बाहर की तरफ लगाएं। 

काले रंग का काजल

वैसे तो काजल काले रंग का ही होता है, लेकिन आजकल फैशन के दौर में लोग अपने ड्रेस के साथ मैच करके भी लगाते हैं। नीले, सफेद, हरे के काजल का भी खूब फैशन है लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि आंखों के नीचे हमेशा काले रंग का काजल ही लगाएं। इससे आप और आकर्षक बन सकती हैं। 

पेंसिल न छीलना

जल्दी में कई बार लड़कियां काजल पेंसिल को छीलना भूल जाती हैं। पेंसिल अगर शार्प नहीं होगी तो काजल की शेप बनाने में परेशानी हो सकती है। मेकअप करने से पहले काजल पेंसिल को छील लें। 

मोटा काजल लगाना

कुछ लड़कियां आंखों को बड़ा दिखाने के लिए काजल मोटा करके लगा लेती हैं। इससे आंखों की नेचुरल शेप खराब हो जाती है और आंखे मोटी दिखने की बजाए ज्यादा छोटी दिखने लगती हैं। पतला काजल लगाने से आंखें ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »