29 Mar 2024, 18:02:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कटहल के बीज से दमकेगी त्वचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 11:12AM | Updated Date: Aug 21 2017 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्वचा को निखारने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय करके भी ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है। इसके लिए कटहल के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कटहल एक ऐसी सब्जी है, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाती है। यह खाने में तो काफी स्वादिष्ट होती है और इसके बीजों का इस्तेमाल करके त्वचा को निखारा जा सकता है।  
 
ग्लोइंग स्किन
कटहल के बीजों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हफ्ते में 2-3 बार कटहल की सब्जी खाने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और पेट साफ रहता है। इससे त्वचा संबंधी कोई समस्या नहीं होती और रंग भी निखरता है।
 
झुर्रियां
कटहल के बीजों का इस्तेमाल करके त्वचा की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। इसके लिए आधा कप ठंडे दूध में बीजों को एक घंटे तक भिगोएं और फिर इसका पेस्ट तैयार करें। इस लेप को कुछ समय के लिए चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से साफ करें। रोजाना इस लेप  को चेहरे पर लगाने से झुर्रियों की समस्या को कम किया जा सकता है।
 
लंबे बाल
कटहल के बीजों का लेप बनाकर इसे बालों की जड़ों में लगाएं, जिससे बाल मजबूत होंगे और जल्दी लंबे भी होंगे। 
 
आंखों की रोशनी
इसमें काफी मात्रा में विटामिंस होते हैं, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कटहल की सब्जी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »