18 Apr 2024, 17:56:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बढ़ती उम्र में घरेलू नुस्खों से झुर्रियों का पक्का इलाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 9:51AM | Updated Date: Aug 2 2017 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उम्र बढ़ने के साथ हर किसी के चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। महिलाएं इसके के लिए मंहगे कॉस्मेटिक प्रोडक्टस खरीद लेती हैं, लेकिन फिर भी इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिलता, पर अब इन समस्याओं को दूर करने के लिए आपको पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप एंजिग और झुर्रियों की परेशानियों को दूर कर सकती हैं।
 
शहद-जैतून का तेल
जैतून के तेल में विटामिन ए और ई होने के कारण यह स्किन के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसमें शहद मिलाकर लगाने से ये आपकी त्वचा पर एंटी बैक्टीरियल का काम करता है। इसके लिए एक टेबलस्पून शहद और जैतून का तेल लेकर इसे अच्छी तरह मिला लें। अब इसे धीरे-धारे चेहरे पर रब करें। चेहरे को निखारने के लिए दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें।
 
मेथी
मेथी में खनिज और विटामिन होते हैं जो लंबे समय तक त्वचा को एंजिग और झुर्रियों से दूर रखते हैं। एक कप मेथी के बीज को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रात के समय चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। सुबह उठ कर ठंडे पानी से मुंह धो लें। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से झुर्रियां धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »