20 Apr 2024, 14:21:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सेहत ही नहीं, चेहरे के लिए भी फायदेमंद है चॉकलेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 12:06PM | Updated Date: Aug 1 2017 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर कोई चॉकलोट खाना पंसद करता है खास कर लड़कियां। इसे खाना सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता लेकिन सेहत के साथ-साथ ये त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होती है। इसका फैस मास्क बना कर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे, रुखी त्वचा, झुर्रियां आदि ठीक हो जाते है। इसके अलावा इससे स्किन ग्लोंइन हो जाती है। 
 
तो आइए जानते है किस तरह चॉकलेट के इस्तेमाल से आप अपनी सुंदरता को ओर निखार सकती है। 
 
झुर्रियां और दाग धब्बे
चॉकलोट में एंटीआॅक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है। इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और दाग धब्बे ठीक हो जाएंगे। इसके लिए एक-तिहाई कप में कोको पाउडर, 3 चम्मच शहद और कुछ नींबू की बूंदे मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे
को ठंडे पानी से धों लें। इससे त्वचा मुलायम होगी और चेहरे पर निखार आ जाएगा। 
 
रुखी त्वचा
डार्क चॉकलेट में विटामिन, कैल्शियम, आयरन पाया जाता है।। इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाने से स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है। इसमें कोको पाउडर, क्रीम, हनी और ओटमिल मिली कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाने से कुछ ही समय बाद आपको चेहरे पर फर्क दिखने लगेगा। 
 
चेहरे पर नमी
डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी-इनफ्लैमेटरी चेहरे में नमी को बनाकर उसे ड्राई होने से बचाते है। इसे लगाने से चेहरा मुलायम हो जाता है। इसके अलावा ये रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके चेहरे पर कोमलता बनाए रखती है। 
 
सूर्य की किरणें
अक्सर महिलाएं सूरज की किरणों से बचने के लिए सन-सक्रीन क्रीम ले आती है। पर अब आपको इसके लिए पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है। डार्क चॉकलेट को पिघलाकर चेहरे पर लगाने से आप सूरज की किरणों से बचे रहेंगे। इसके अलावा ये सनबर्न और रेडनेस भी ठीक करता है।
 
स्ट्रेच मार्क्स
चॉकलेट के अंदर लिनोलियम एसिड पाया जाता है। इसको चेहरे पर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह खत्म हो जाते है। इसे लगाने पर आपको इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इसे खाने से चेहरे को बहुत से पोषक तत्व मिलते है जिससे आप बेदाग निखार पा सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »