29 Mar 2024, 05:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

घर पर करें पैडीक्योर और पाएं खूससूरत पैर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 12:11PM | Updated Date: Jul 18 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लड़कियां अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सचेत होती हैं। पार्लर से तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं जैसे फैशियल, थ्रैडिंग, मेनिक्योर, पैडीक्योर आदि। चेहरे के साथ-साथ हाथों-पैरों की खूबसूरती भी मायने रखती है क्योंकि ज्यादातर लोगों का ध्यान सबसे पहले आपके मुंह पर नहीं बल्कि हाथ-पैर पर जाता है। चेहरे को तो हर कोई चमका लेता है लेकिन बहुत कम लोग है जो पैर-हाथ पर ध्यान देते है। लड़कियां अपने चेहरे के साथ हाथों की तो थोड़ी बहुत केयर कर लेती हैं लेकिन पैरों की और ध्यान देना भूल जाती है। 
 
घर पर पैडिक्योर करने की सामग्री 
- बड़ा कटोरा, सिंक या टब
-  गर्म पानी
- नेल पॉलिश रिमूवर, कॉटन और नेल क्लिपर
-  स्क्रब के लिए प्यूमिक स्टोन, लूफा और पाइन एप्पल की छाल
-  कोई भी नैचुरल आॅयल और फुट क्रीम
 
ऐसे करें पैडीक्योर
1. अपने पैरों के नाखून से नेल पॉलिश हटाएं। फिर टब में गर्म पानी डालें और उसमें पाइन एप्पल के कटे हुए टुकड़े डालें। आप चाहें तो इसमें कुछ फूल भी मिला सकते हैं। इस टब में अपने पैरो को लगभग 15 मिनट तक डुबोकर रखें।
2. पैरों की मृत कोशिकाएं  निकालने के लिए इनके कठोर भागों को किसी बेहतरीन लूफा या पाइन एप्पल की छाल से स्क्रब करें। इस प्रक्रिया को पैरों की उंगलियों से शुरू करके टखनों तक गोलाकार मुद्रा में ले जाएं। 
3. पैरों को 10 मिनट के लिए पानी में डुबो दें। फिर क्यूटकल के बेस पर नैचुरल आॅयल लगाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »