19 Apr 2024, 20:02:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

काले होंठों को बनाएं नैचुरली पिंक-सॉफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 9:23AM | Updated Date: Jun 14 2017 9:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होंठ चेहरे का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। लड़कियां इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए लिपस्टिक, लिपबाम, मॉइश्चराइजर और न जाने कौन-कौन सी चीजों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार इन को लगाने से होंठों में कालापन आ जाता है और होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में घरेलू आसान टिप्स अपनाकर होंठों को नैचुरली पिंक और सॉफ्ट बनाया जा सकता है। 

नींबू और शहद
नींबू में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो होठों से काले धब्बों को दूर करते हैं। इसके लिए 1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच नींबू का रस लें। फिर दोनों को अच्छी तरह मिलाकर होंठों पर लगाएं।

गुलाब की पंखुड़ियां
होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से होठों का रंग हल्का गुलाबी और चमकदार होता है। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को रातभर दूध में भिगोकर रखें और सुबह इसे पीसकर होंठों पर लगाएं। सूखने के बाद होंठों को धो लें।

दही और एलोवेरा
पिंक और सॉफ्ट होंठों के लिए दही और एलोवेरा के पेस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »