19 Apr 2024, 05:13:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बालों को रंगने के पहले जानना जरूरी है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2017 11:09AM | Updated Date: May 16 2017 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के दौर में असमय बाल पकना कई लोगों की समस्याएं हैं। लिहाजा कई लोग बाल को डाय करते हैं। कुछ लोग बाल रंगने के शौकीन होते हैं और काले बाल को भी भूरे रंग से डाय करते हैं। डाय करने में कोई खराबी नहीं है, लेकिन डाय करने में कुछ एहतियात की भी जरूरत है वरना गंभीर स्किन रिएक्शन हो सकता है, जिससे स्किन बर्न, स्किन कैंसर, खतरनाक घाव के साथ-साथ और भी कई लक्षण आ सकते हैं।  
 
1. जो पहली बार डाय कर रहे हों या जो ब्रांड बदल रहे हों उन्हें कान के पीछे बाल और कान के बीच वाली जगह पर स्किन टेस्ट करना चाहिए। ब्रांड के निर्देशित तरीके से घोल बनाएं और उस जगह पर थोड़ा सा लें। आधे घंटे तक अगर दाना, जलन, दर्द आदि कोई रिएक्शन नहीं होता है तभी उसे बालों में पूरी तरह से लगाएं। 
2. बालों में कलर के लिए हर उत्पाद एक जैसे होते हैं। बहुत महंगे दाम का उत्पाद भी रिएक्शन कर सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि कोई लोकल मेड उत्पाद न हो। इसमें मिश्रण की गारंटी नहीं होती है। 
3. बालों में लगाने से पहले शैम्पू या साबुन से सिर धोकर सुखा लें, क्योंकि गंदगी आपकी स्किन को नुकसान कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »