25 Apr 2024, 20:09:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

हर तरह की त्वचा के लिए चॉकलेट फेशियल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 2:33PM | Updated Date: May 1 2017 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चॉकलेट में काफी मात्रा में एंटी ओक्सिडेन्ट्स होते हैं जो कि बढ़ती उम्र को कम करने में काफी मदद करते हैं। चॉकलेट  आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है, सूरज की किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा करता है और आपकी त्वचा में कोलेजन की मात्रा बरकरार रखकर त्वचा को कसावट देता है। आज हम आपको बताएंगे चॉकलेट से बने कुछ फेशियल। 
 
चॉकेलट और दही 
एक पैन में चॉकलेट को पिघलाइए, फिर उसमें दही मिलाइये और फिर से उसे तब तक मिक्‍स कीजिए तब तक कि वह स्‍मूथ ना हो जाए। इसे अपने पूरे चेहरे तथा गर्दन पर मास्‍क की तरह लगाइए। 30 मिनट के लिए छोडि़ए और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए।

चॉकलेट एंड हनी फेशियल 
पिघली चॉकलेट और शहद मिलाइए, जब यह स्‍मूथ बन जाए तब इसे 45 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखिए। फिर दूध तथा पानी की मदद से धो लीजिए।
 
चॉकलेट और शिया बटर 
सबसे पहले चॉकलेट को पिघला लीजिए और फिर उसमें शिया बटर और दूध मिलाइए। अब इसे ठंडा कीजिए और चेहरे पर 3 मिनट तक के लिए लगाइए। बाद में इसे कॉटन बॉल से पोंछ लीजिए और ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »