24 Apr 2024, 10:37:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कॉन्टेक्ट लेंस लगाने वालों के लिए मेकअप टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 9:55AM | Updated Date: Apr 26 2017 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल लड़कियां कॉन्टेक्ट लैंस और कॉस्मेटिक लैंस को काफी यूज करने लगी हैं, लेकिन इनको लगाकर वे मेकअप करने से डरती हैं। उन्हें आंखों के इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
 
अपनाएं ये तरीके...
 
हाथ साफ हो
आंखों को हाथ लगाने से पहले अपने हाथों को जरूर अच्छे से धोएं। इसके बाद टॉवेल से हाथ साफ करके ही अपनी आंखों को लगाएं। इससे इन्फेक्शन होने का खतरा बहुत ही कम होता है।
 
मेकअप करते हुए
कई बार हम लोग आंखों के अंदर की तरफ काजल लगाते हैं, लेकिन अगर आप लैंस का इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसा करने से बचें। इससे आपकी आंखों में जलन हो सकती है।
 
मस्कारा
यदि आप लैंस लगाती हैं, तो मस्कारा का चुनाव बहुत ध्यान से ही करें, क्योंकि कम अच्छी क्वालिटी का मस्कारा आपकी आंखों के लिए इन्फेक्शन का कारण भी बन सकता है। खासतौर पर फाइबर मस्कारा का इस्तेमाल तो कभी भी न करें।

आॅयल फ्री प्रॉडक्ट्स 
आप अपनी आंखों के लिए मेकअप के प्रॉडक्ट्स हमेशा आॅयल फ्री ही खरीदें, क्योंकि ऐसा करने से आपकी आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। उसके आस-पास की स्किन साफ रहेगी, तो आंखों में खारिश की समस्या भी नहीं होगी।
 
नकली पलकें
नकली पलकों का प्रयोग आजकल बहुत सी लड़कियां करती हैं, लेकिन अगर आप कॉन्टेक्ट लैंस पहनती हैं, तो आपको इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपके लैंस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं इनके प्रयोग से आपकी आंखों पर कट भी पड़ जाता है, तो अच्छा होगा की आप नकली पलकों का प्रयोग न ही करे।
 
मेकअप से पहले कॉन्टेक्ट लैंस 
अधिकतर लोग मेकअप के बाद लैंस लगाते हैं, लेकिन मेकअप से पहले लैंस लगाना चाहिए। इससे गंदगी आंखों में नहीं जाती और आंखों में जलन की समस्या भी नहीं होती।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »