25 Apr 2024, 18:00:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अपने पुराने ब्यूटी प्रोडक्ट्स ना फेंके, ऐसे करें इस्‍तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 3:29PM | Updated Date: Mar 20 2017 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेकअप ब्रश 
मेकअप करते करते ब्रश खराब हो जाती है। जिसका उपयोग करने के बाद वह स्क्रिन को चुभन लगती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल मेकअप में करना बंद कर दे। लेकिन इसे फेंके नहीं बल्कि इससे कंप्यूटर का कीबोर्ड, साफ करने के काम में ले सकते है। 
 
आईशैडो 
आईशैडो में कई रंग शामिल होते है। जिसका इस्तेमाल एक्सपायरी होने के बाद नेल पेंट बनाने के लिए किया जा सकता है। इसे महीन पीस कर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट में डाले और इसे बंद करके इसे अच्छी तरह से हिलाएं। इससे आपको नेल पेंट के कई रंग मिल जाएगें और आपका एक्सपायर आईशैडो का भी बेहतर तरीके से उपयोग हो जाएगा।   
 
टोनर 
चेहरे की गंदगी को दूर करने और उसे साफ करनें के लिए टोनर का उपयोग किया जाता है। एक्सपायरी होने के चलते आप इसका इस्तेमाल बाथरुम की टाइल्स , कांच या फिर मेज साफ करने के लिए कर सकते है।
 
लिपस्टिक 
अगर आपके घर में छोटे बच्‍चें है तो आप एक्‍सपायर हुई लिपस्टिक का यूज उनके ड्राइंग बुक में कलर की तरह कर सकते है। वैक्‍स कलर की तरह लिपस्टिक को भी यूज में ले सकते हैं। इसके अलावा आप लिपस्टिक को आप टेम्पररी मार्कर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
अगर आपको सिलाई करने का शौक है तो आप इसे फैब्रिक मार्कर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं. हां, इसे हल्का लगाएं ताकि ये आसानी से छूट जाए। 

नेल पेंट्स 
अगर आपको आर्ट एंड क्राफ्ट का शौक है तो आप क्राफ्ट में कई जगह पेंट कलर की जरूरत पड़ती है। छोटी छोटी क्राफ्ट एसेसरीज में एक्‍सपायर हो चुकी नेल पेंट्स को पेटिंग के लिए यूज में ले सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »