29 Mar 2024, 17:38:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

जानें क्यों जरूरी है स्टीम बाथ ओर क्या हैं इसके फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 11:49AM | Updated Date: Mar 10 2017 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सब कुछ मशीनी होता जा रहा है. जहां न धूप से वास्ता रहा, न खुली हवा से आधुनिक फास्ट फूड से लैस खानपान, टीवी, कंप्यूटर के आगे घंटों बैठे रहना यानी सुबह से रात तक स्ट्रैस भरी लाइफ, प्रदूषणरहित, शांत वातावरण तो जैसे कहीं खो सा गया है।

ऐसे में मिल जाएं तनावरहित फुरसत के कुछ पल, जो आप को रिलैक्स करने के साथसाथ अगर फिटनैस और खूबसूरती दे सकें तो कहना ही क्या।

 
स्टीम बाथ लेने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इसे लेने से हमारे शरीर के डेड सेल्स निकल जाते हैं अौर हमारी त्वचा ग्लोइंग नज़र आती है।
 
इसे लेने से हमारी त्वचा के पोर्स खुलते हैं अौर चेहरे की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। जिसके कारण चेहरे पर कील-मुंहासे नहीं होते। 
शरीर के डेड सेल्स निकलने से हमारी बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है। साथ ही हमारी त्वचा में निखरा अाता है त्वचा टाइट हो जाती है।
 
अक्सर हम सभी अपने चेहरे को मॉइश्चराइज़ करते हैं। पर इसके लेने से हमारा पूरा शरीर मॉइश्चराइज़ होता है क्योंकि पानी की कमी से हमारी स्किन डल हो जाती है। इसे लेने से हमारी स्किन हाइड्रेट रहती है।
 
स्टीम बाथ लेने से शरीर के साथ हमारे बाल भी खूबसूरत होते हैं। इसे लेने से स्कैल्प के पोर्स खुलते हैं अौर डेड स्किन साफ होने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।जिसके कारण हमारे बाल मजबूत, सिल्की अौर शाइनी हो जाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »