25 Apr 2024, 18:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

दो मुंहे बालों से ऐसे मिलेगा छुटकारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 3:30PM | Updated Date: Feb 28 2017 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फैशन के मामले में आजकल युवतियां और महिलाएं अपने बालों के साथ नए प्रयोग कर रही हैं, बालों को रंगने, ब्लीच करने और स्टाइल करने से बाल रुखे और दोमुंहे हो सकते हैं, इसलिए ऐसी समस्याओं से बचने के लिए शहद, एग मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।  
 
अंडा फैटी एसिड का प्रमुख स्त्रोत होता है और यह प्रोटीन से भरपूर भी होता है। बालों पर अंडा युक्त पैक या मास्क लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वे मजबूत होते हैं। 
 
अंडा कंडीशनर का भी काम करता है और बालों के रुखेपन को दूर करके दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाता है। 
 
अगर दो मुंहे बालों से आसानी से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो फिर बालों के अंतिम सिरों पर शहद और दही का मिश्रण लगाएं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »