23 Apr 2024, 17:50:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 11:21AM | Updated Date: Feb 13 2017 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदलती लाइफस्‍टाइल के कारण कोई न कोई हेल्‍थ प्रॉब्लम होती रहती है। ऐसे में लोगों को अपनी आधे से ज्यादा सैलरी अपनी बीमारियों में कर्च करनी पड़ती है लेकिन फर्क फिर भी नजर नहीं आता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको पानी में मिलाकर नहाने से कई बीमारियों और परेशानियों से बचा जा सकता है।

1. फिटकरी 

नहाने की बाल्टी में एक चम्मच फिटकरी और सेंधा नमक मिलाकर नहाएं। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सुधरेगा, जिससे स्ट्रैस की समस्या दूर होगी और मसल्स पेन दूर होगा।

2. नीम के पत्ते 

एक गिलास पानी में नीम के पत्ते मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने पर पानी को छान लें। इसे पानी वाली बाल्टी में मिलाकर नहाएं। इससे स्किन इंफैक्शन और सूजन दूर रहेगी।

3. गुलाबजल 

एक बाल्टी में 3 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर नहाने से मसल्स रिलैक्स महसूस करते है और साथ ही बॉडी की बदबू दूर होती है।

4. संतरे के छिलके 

गुनगुने पानी की बाल्टी में दो संतरे के छिलके डालें। 10 मिनट बाद इनको पानी से निकाल कर नहाएं। इससे मसल्स पेन और स्किन इंफैक्शन दूर होगी।

5. कपूर 

नहाने की बाल्टी में कपूर मिला लें। इससे बॉडी को रिलैक्स मिलेगा साथ ही सिर दर्द की समस्या दूर होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »