29 Mar 2024, 15:03:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मुल्तानी मिट्टी में छिपे हैं सौंदर्य के गुण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 12:36AM | Updated Date: Feb 13 2017 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से सौन्दर्य के लिए किया जाता रहा है। मुल्तानी मिट्टी प्रकृति का अनमोल वरदान है जो बाल और त्वचा संबंधी किसी भी समस्या से लड़ने में मदद करता है। 
 
 
जानिए इसके फायदें...
 
-अगर इसे कूट कर हल्दी के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो कील-मुहांसे दूर होते हैं और त्वचा सौंदर्यमय बन जाती है। 
 
-गर्मियों में होने वाली घमौरियों से निजात पाने में मुल्तानी मिट्टी अचूक उपाय है।
 
-बॉडी पर इसका लेप खून की गर्मी को कम करता है। तेज बुखार में तापमान तुरंत नीचे लाने के इसका लेप लगाना चाहिए।
 
-अगर आप महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट, शैम्पू, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हुए थक चुकी हैं, फिर भी आपको कोई फायदा नहीं हुआ है तो एक बार मुल्तानी मिट्टी जरूर इस्तेमाल करके देखें।
 
-ये नेचुरल कंडीशनर भी है और ब्लीच भी। ये सौन्दर्य निखारने का सबसे सस्ता और आयुर्वेदिक नुस्खा है।
 
-मुल्तानी मिट्टी का चेहरे पर लेप लगाने से रंगत निखरती है।
 
-बालों में लगाने से वे घने, मुलायम और काले हो जाते हैं।
 
-मुहांसों की समस्या के लिए तो मुल्तानी मिट्टी सबसे कारगर उपाय है, क्योंकि मुल्तानी मिट्टी चेहरे का तेल सोख लेती है, जिससे मुहांसे सूख जाते हैं।
 
-मुंहासों के लिए मुल्तानी मिट्टी में नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 
 
-धूप में झुलसी त्वचा में निखार के लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल या टमाटर के रस में मिला कर लगाएं।
 
-मुल्तानी मिटटी को खट्टे छाछ में घोल कर उससे बाल धोने से रूखापन गायब हो जाएगा और बालों में चमक आ जाएगी।
 
-रोजाना मुल्‍तानी मिट्टी से बाल धोने पर बाल झडना कम हो जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »