19 Apr 2024, 06:12:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए ऐसे करे देखभाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 12:05PM | Updated Date: Jan 31 2017 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

1. नाखूनों का औजारों की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कुरेदने, छीलने आदि कार्य में सावधानी बरतनी चाहिए। नाखूनों को कभी भी दांत से नहीं काटना चाहिए।

2. महिलाओं को नाखूनों के लिए नेलपॉलिश रिमूवर का प्रयोग करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह एसीटोन रहित होने चाहिए क्योंकि यह नाखूनों को बहुत शुष्क कर देता है जिससे वे आसानी से टूट जाते हैं।

3. अपने नाखूनों को ऑलिव ऑयल से भरे एक बाउल में डुबोकर रखें। दस मिनट बाद इसे निकालकर रुई के फाहे से पोंछ लें। कमजोर नाखूनों को मजबूत बनाने का यह सबसे आसान और प्रभावी तरीका है।

4. अधिकांश महिलाओं को बागवानी का शौक होता है लेकिन अपने इस शौक को पूरा करते समय वह नाखूनों के प्रति सावधानी बरतती नहीं दिखतीं। याद रखें कि बागवानी करते समय भी दास्ताने पहनने चाहिए जिससे आपके नाखूनों को कोई क्षति नहीं पहुंचे।

5. नाखूनों को ज्यादा लम्बे समय तक नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे उनके टूटने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अंगुलियों की पोरों की मालिश करनी चाहिए। इससे रक्त संचालन बेहतर होता है और नाखूनों में ताकत आती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »