29 Mar 2024, 01:39:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

तेल मालिश बनाएगी आपको और भी खूबसूरत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2016 12:40PM | Updated Date: Nov 4 2016 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्क‍िन केयर के लिए ढेरों प्रोडक्ट्स बाजार में हैं। बीबी क्रीम से लेकर सीसी क्रीम और तरह-तरह की स्किन व्हाइटनिंग क्रीम्स । लेकिन स्किन है कि न कोई ग्लो आता है और न कील-मुहांसों का इलाज हो पाता है। तो अपनी स्किन को दीजिए जरा सी तेल मालिश।

कुछ तेलों की मालिश से आपको मनचाही स्क‍िन मिल सकती है. इन नेचुरल ऑयल्स की मदद से न केवल आपको खोया हुआ ग्लो वापस मिल जाएगा बल्क‍ि कील-मुंहासों की प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी।


बादाम का तेल
बादाम का तेल स्किन में ग्लो लाने का काम करता है। आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को दूर करने में ये बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही ये स्क‍िन को मॉइश्चराइज करने का भी काम करता है।
 
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इनफ्लेमेट्री प्रॉपर्टी होती है। इससे मसाज करने से चेहरे पर ग्लो आता है। अगर आपकी स्किन पर बहुत दाग-धब्बे हैं तो भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।
 
लैवेंडर ऑयल 
लैवेंडर ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है। जिसके इस्तेमाल से कील-मुंहासों से बचाव होता है।  इसका यूज आप बॉडी-मसाज और हेयर-मसाज के लिए भी कर सकते हैं।
 
यूकेलिप्टस ऑयल
यूकेलिप्टस की पत्त‍ियों से निकाला जाने वाला ऑयल बेहतरीन पेन-किलर है। इसमें बहुत सी ऐसी प्रॉपर्टी पायी जाती है जो स्कि‍न को फायदा पहुंचाती है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बूस्ट करता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
 
कोकोनट ऑयल
कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल आप शरीर के हर अंग की मसाज करने के लिए कर सकते हैं। ये एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। अगर आपकी स्क‍िन बहुत ड्राई है और आप इंफेक्शन के डर से कोई क्रीम नहीं लगाते तो नारियल का तेल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये दाग-धब्बों को भी हल्का करने का काम करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »