20 Apr 2024, 17:43:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ठोढ़ी के बाल हटाने के लिए अपनाए ये नुस्‍खे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2016 3:00PM | Updated Date: Nov 1 2016 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हल्दी का पेस्ट और गुलाबजल:
 
ठोढ़ी के बालों को हटाने के लिए हल्दी का पैक सबसे उत्तम घरेलू उपचार है। दूध में एक टेबलस्पून हल्दी मिलाएं तथा इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। 15 मिनिट बाद गुनगुने पानी से धो डालें। अपने चेहरे को प्रतिदिन दो बार गुलाब जल से धोएं। इससे चेहरे के बाल मृत हो जाते हैं तथा साथ ही साथ ठोढ़ी की त्वचा का रंग भी उजला होता है।
 
नींबू शुगर बेसन स्क्रब:
 
शक्कर और नीबू को मिलाकर बनाया हुआ स्क्रबर बालों को निकालने के लिए दूसरा सबसे उत्तम पेस्ट है। यह संवेदनशील त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। शक्कर मृत त्वचा को निकालती है जबकि नीबू बालों के रंग को हल्का करता है। बेसन में नीबू का रस मिलाएं। इन दोनों का मिश्रण ठोढ़ी के अनचाहे बालों को निकालने के लिए करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 20 मिनिट तक लगा रहने दें तथा फिर धो डालें।
 
पपीता व प्याज का पेस्ट:
 
कच्चे पपीते का पेस्ट अनचाहे बालों को निकालने के लिए अच्छा होता है। पपीते के गूदे का उपयोग एक पतले पैक के रूप में किया जाता है जिसे सूखने पर उल्टी दिशा में खींचकर निकलना पड़ता है। दो प्याज़ लें तथा उनकी पेस्ट बनायें। इस पेस्ट में टमाटर का रस मिलाएं तथा ठोडी के अनचाहे बालों को दूर करने के लिए इस पैक को ठोडी पर लगायें।
 
टमाटर और बेसन:
 
2 टेबलस्पून बेसन में टमाटर का रस मिलाएं। इस मिश्रण को ठोडी पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इस पैक को चेहरे से उतारें और जैसे ही आप पैक निकलेंगी वैसे ही आप देखेंगी कि अनचाहे बाल पैक के साथ निकल आते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »