25 Apr 2024, 06:07:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Beauty

क्‍या कहता है आपके आईलाइनर लगाने का तरीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2015 12:59PM | Updated Date: Mar 26 2015 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

1. गहरा और गाढ़ा आईलाइनर: आपकी आईलाइनर शैली की तरह ही ज़िंदगी के प्रति भी आपका नजरिया बोल्ड (बिंदास) होता है। आप एक मजबूत दिमाग वाली महिला हैं तथा आप जैसी हैं उसमें आप खुश हैं। आप एक राजा की तरह जीवन जीती हैं, कड़ी मेहनत करती हैं और पार्टी भी करती हैं। आप एक बिंदास, सुंदर और आधुनिक भारतीय महिला है।
 
2. ग्लिटरी आई आप जिन्दगी में अनोखी और नई चीजों के लिए कोशिश करने से नहीं घबराती। आपको खतरों से खेलना पसंद है तथा आप बहुत अधिक बहिर्मुखी होती हैं। आप अपने समूह का दिल और आत्मा होते हैं। कोई भी पार्टी, आउटिंग या अन्य कोई गेट टुगेदर आपके बिना पूरे नहीं होते। आप इस बात में मजबूती से विश्वास रखती हैं कि “आप वह बनोगे जो आप स्वयं को बनाओगे” और यही बात आपको विशिष्ट बनाती है।
 
3. कैट आई आपको पता होता है आप क्या चाहती हैं और उसे कैसे प्राप्त करना है। आपका स्वभाव चौकस होने के कारण जो भी व्यक्ति आपके संपर्क में आता है उस के वास्तविक स्वभाव को आप तुरंत पहचान लेती हैं। इसके अलावा आपकी आभा में एक विशेष आकर्षण होता है। आपके दोस्तों का समूह तथा आप विशेषज्ञता और श्रेणी की व्याख्या करते हैं।
 
4. स्मोकी आईलाइनर आप विद्रोही होती हैं तथा आप को स्वयं को खुश करने के लिए किसी की आवश्यकता नहीं होती। आप ज़िन्दगी के किसी भी पहलू में परंपरागत तरीके से जाना पसंद नहीं करती। बल्कि आप चीज़ों को उसी तरीके से करती हैं जो तरीका आप सही समझती हैं। आप उग्र, दृष्टिकोण वाली महिला हैं। आप अपनी शर्तों पर ज़िन्दगी जीती हैं तथा आप किसी से भी किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं कर सकती। 
 
5. कलर ब्लास्ट आप जीवन के मजे उठाना पसंद करती है क्योंकि आपकी आभा जीवन से भरपूर है। आपकी सहजता ही आपका सबसे बड़ा आकर्षण है। आपके विनोदपूर्ण व्यवहार के कारण आप जहाँ भी जाती हैं वहां खुशियां फैलती हैं। आपकी उपस्थिति मात्र ही से नकारात्मकता दूर भागती है तथा विश्व एक खुशनुमा स्थान बन जाता है। 
 
 
6. सिंगल स्ट्रोक ऑन टॉप आप एक बहुत ही व्यावहारिक महिला हैं। आप जानती हैं कि जिन्दगी में आपके उद्देश्य क्या हैं तथा उन्हें आप अपने स्वयं के तरीके से प्राप्त करना पसंद करती हैं। क्योंकि आप सरलता में विश्वास रखती हैं अत: आप अनावश्यक रूप से शेखी नहीं बघारती तथा अपने प्रियजनों पर अनावश्यक उम्मीदों का बोझ भी नहीं डालती।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »