26 Apr 2024, 02:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

तुरन्त त्वचा की चमक के लिए होम मेड चंदन फेस मास्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2016 5:53PM | Updated Date: Jun 10 2016 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंदन एक प्राकृतिक सामग्री है जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। चाहे चेहरे का रंग साफ करना हो या फिर मुंहासों और पिगमेंटेशन से छुटकारा पाना हो, घर पर बना हुआ लाल चंदन का फेस मास्क आपके बड़ा ही काम आने वाला है।
 
अगर आपको त्वचा पर निखार पाना है, तो चंदन और मुल्तानी मिट्टी बराबर-बराबर मात्रा में दूध की मलाई या दही में मिला कर पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं। ऐसे ही ढेर सारे टिप्स हैं हमारे पास , जो आपको लाल चंदन पावडर के महत्व के बारे में बताएंगे।
 
त्वचा को पोषण पहुंचाए : त्वचा को अगर सुंदर और स्वस्थ बनाना हो तो, उसे अंदर से स्वस्थ रखना बहुत जरुरी है। चंदन एक ऐसी ही चीज है जो आपकी त्वचा को अंद से पोषण पहुंचाने का काम करता है। 1-2 चम्मच लाल चंदन पावउर लें और उसमें साधारण सा बॉडी ऑइल मिक्स कर लें या फिर उसका पेस्ट तैयार कर के लगाएं।
 
गोरी त्वचा के लिए : अगर आपकी त्वचा धूप और प्रदूषण की वजह से डल होती जा रही है, तो 2 चम्मच प्लेन दही या कच्चे दूध में 1 चम्मच चंदन पावडर मिक्स करें और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
 
स्किन को टोन बनाएं : चेहरे को टोन करने के लिये ताजे नारियल का दूध 4 चम्मच और 2 चम्मच बादाम तेल को 4 चम्मच लाल चंदन पावडर के साथ मिक्स करें और नियमित लगाएं।
 
स्क्रब भी बनाएं : चेहरे के डेड सेल्स को हटाने के लिये आप चंदन पावडर का स्क्रब भी बना सकती हैं। इसके लिये 2 चम्मच मसले हुए पपीते को 1 चम्मच लाल चंदन पावडर के साथ मिक्स करें और स्क्रब तैयार करें। स्क्रब लगाने के बाद चेहरे को हल्के गरम पानी से धोना ना भूलें।
 
त्वचा से तेल हटाए : अगर त्वचा ऑइली है तो मुंहासों का डर रहता है। इसलिये 1 चम्मच चंदन पावडर में नींबू का रस निचोड़ कर डालें और इस पेस्ट को नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं। इससे पोर्स टाइट हो जाएंगे।
 
सन टैन हटाए : चेहरा अगर काला हो रहा हो तो 2 चम्मच लाल चंदन पावडर को दही या खीरे के रस के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं।
 
चेहरे से पिगमेंटेशन के दाग मिटाए : चेहरे से पिगमेंटेशन के दाग मिटाने में चंदन पावडर काफी अच्छा है। आपको 2 चम्मच चंदन पावडर में 2 चम्मच कच्चा दूध मिला कर लगाना होगा। ऐसा नियमित करें आपको रिजल्ट दिखेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »