24 Apr 2024, 13:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बिना फेशियल के भी चमकेगा चेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2016 12:12PM | Updated Date: May 17 2016 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस भाग दौड़ भरी लाइफ में समय की इतनी कमी हो जाती है कि पार्लर जा कर फैशियल कराना हर समय संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में घर पर ही कुछ समय निकाल कर आप अपना ख्‍याल रखती है तो फैशियल की जरूरत नहीं होगी और आपका चेहरा चमकता भी रहेगा। 

कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। थोड़ा कच्चा दूध लेकर उसे चेहरे पर मलें। सूख जाने पर उस पर खाने वाला नमक लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे मृत त्वचा निकल जाएगी।

बेसन, हल्दी, नींबू, दही और गुलाब जल को मिलाकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। इस लेप को सप्ताह में एक बार लगाएं।

आंखों के नीचे काले घेरे हों तो रोजाना आंखों के आसपास कच्चे आलू के टुकड़े से हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंगे।

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अखरोट खाने से और इसके तेल से मसाज करने पर चेहरे की कांति बढ़ती है।

दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं।

रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीने से रंगत निखरने लगती है।

 केला चेहरे की झुर्रियां मिटाता है। यह त्वचा में कसाव लाता है। पका केला मैश कर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।

 एक चम्मच शहद व एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा निखर जाएगी।

 जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन क्रीम या लोशन लगाएं। सूरज की कठोर किरणें त्वचा की रंगत को कम कर देती हैं।

खीरे का रस सांवलापन दूर करने में बहुत सहायक होता है। खीरे का रस निकालकर उसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रहने दें। फिर चेहरा धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।

अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को पूरी उम्र जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना अनार का जूस पीने से रंगत निखरती है।

खाने में दाल को जरूर शामिल करें। दाल में प्रोटीन होता है। इसे खाने से त्वचा चमकदार बनती है।

रोज कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़तीं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »