28 Mar 2024, 22:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

दही में छुपे सुंदरता के राज, चेहरा बनाएं चमकदार और स्वस्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2016 6:36PM | Updated Date: Mar 30 2016 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दही स्किन को धूल, गंदगी और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। दही चेहरे पर लगाने से धूप का दुष्प्रभाव चेहरे से हट जाएगा, साथ ही ब्लैक हैड्स और व्हाइट हैड्स की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। 

सिर्फ दही

दही त्वचा पर मॉश्चराइजर का काम करती है यानी त्वचा की नमी लौटाती है और त्वचा को मुलायम बनाती है। उबटन के रूप में दही को त्वचा पर लगाना हमारे सौंदर्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर की तरह काम करके त्वचा को चमकदार बनाता है। दही में बेसन या मुलतानी मिट्टी का पाउडर शहद आदि मिलाकर उपयोगी फेसपैक तैयार करके इसका लाभ उठाया जा सकता है।
 
खीरा और दही 
दही और खीरे से बेहतर फेस मास्क नहीं हो सकता है, दही में जहाँ लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो पिंपल्स और रूखी त्वचा से लड़ने में सहायक होता है। खीरा भी त्वचा में नमी बनाये रखने में बहुत मददगार होता है। इन दोनों को मिला कर फेस पैक बनाये, चहरे पर लगाये और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चहरे को ठन्डे पानी से धो दें।  
 
टमाटर, शहद और दही 
टमाटर, शहद और दही से बना फेस पैक आपकी त्वचा को चमकदार और नमी देता है। एक टमाटर लें इसे मसल लें इसमें एक चम्मच शहद और दही मिलाएं। अब इसे अपने चहरे पर लगा कर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसमें आप बादाम का तेल मिला सकती हैं अगर आपको शहद न मिले तो। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »