25 Apr 2024, 06:43:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

होली में ऐसे रखें अपनी त्वचा ख्याल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2016 1:53PM | Updated Date: Mar 21 2016 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रंगों का त्योहार होली जल्द आने वाला है। इसका इंदौरियंस में इतना के्रज है कि होली उत्सव केपहले ही स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन, सोशल ग्रुप्स आदि फागोत्सव के सेलिब्रेशन के साथ खुशियां मना रहे हैं। रंगों भरी इन खुशियों के साथ त्वचा की कई प्रॉब्लम्स भी होती हंै। थोड़ी से सावधानी रख आप अपनी त्वचा को नुकसान होने से बचा सकते हैं। बस इन बातों का रखें ख्याल :-
 
उबटन 
कई कलर्स में केमिकल होता है, जिनसे त्वचा में एलर्जी सहित कई परेशानियां होती हैं। यदि केमिकल रंग लग जाएं तो घरों में मिलने वाली चीजों से उबटन बनाकर इसे निकाल सकते हैं। इससे कोई नुकसान भी नहीं होता है। 
 
बेसन 
बेसन एंटीसेप्टिक का भी काम करता है, इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन, हल्दी और कच्चा दूध मिलाकर पैक बना सकते हंै, इससे आसानी से कलर निकल जाता है, वहीं कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता। 
 
दही 
दही चेहरे को चमकदार बनाता है, वहीं मुंहासे की समस्या भी दूर क रता है। दही में हल्दी, गुलाब जल और ग्लिसरिन मिलाकर पैक तैयार कर कलर निकालें, इससे त्वचा की जलन दूर होती है, वहीं चेहरा भी खिलता है। 
 
फ्रूट पैक
त्वचा में निखार लाने के साथ ही गहरे से गहरे रंग को भी फू्र ट पैक से आसानी से निकाला जा सकता है। फू्र ट्स में एप्पल, केला, मौसंबी, संतरा आदि का जूस बेसन या दही में मिलाकर लगाने से रंग आसानी से निकल जाता है। 
 
सब्जी पैक  
टमाटर, लौकी, आलू, ककड़ी आदि हर घर में मिल ही जाते हैं। इनका जूस निकालकर दही पैक के साथ लगाने से रंग तो निकलता ही है, त्वजा में एलर्जी और जलन की समस्या भी दूर होती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »