20 Apr 2024, 17:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ब्रेड और टोस्ट से पाएं सुंदर चेहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2016 3:47PM | Updated Date: Mar 3 2016 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खूबसूरती के लिए महिलाएं क्या नहीं करतीं, बाजार में आने वाली लेटेस्ट क्रीम हो या डॉक्टर के सजेस्ट किए गए मेडिकल क्रीम, हर चीज अपनाकर वे सुंदर दिखना चाहती हैं, लेकिन क्या आपको पता है आप ब्रेकफास्ट में खाने वाली चीजों से भी अपनी स्किन का ग्लो बढ़ा सकती हैं। इसके साथ कई प्रॉब्लम्स भी दूर कर सकते हैं, जानें कैसे...
 
आप रोज अपने ब्रेकफास्ट या फिर जब कभी भी भूख लगती है तो झट से ब्रेड या फिर टोस्ट खा लेते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यही ब्रेड, टोस्ट आपके सौंदर्य के लिए एक औषधि से कम नहीं हैं। इसके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन संबंधी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। ब्रेड का उपयोग फेसपैक के रूप में करने से ब्लेकहैड्स हटने के साथ-साथ आपके चेहरे का निखार दोगुना बढ़ जाएगा, साथ ही चेहरा कोमल भी हो जाता है। 
 
डेड सेल्स निकालेगा
ब्यूटी एक्सपर्ट शालिनी सिंह एक ऐसे ही फेसपैक के बारे में बता रही हैं। इसमें बे्रड, ओटमील और दूध का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपके चेहरे पर मुंहासों की समस्या भी नहीं होगी, साथ ही डेड सेल्स भी निकल जाते हैं। इसके कई समस्याओं से निजात मिल जाएगी। 
 
ऐसे बनाएं फेसपैक
इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स लें ओर उसमें एक चम्मच ओटमील और दो चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। यह ध्यान रखें कि कोई भी भाग छूट न पाए। इसे कम से कम 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। आप अच्छा प्रभाव चाहते हैं तो सप्ताह में कम से कम तीन बार इस फेसपैक का इस्तेमाल करें। जल्द ही आपको इसके प्रभाव से चेहरा दमकता हुआ दिखाई देगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »