25 Apr 2024, 15:59:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

स्ट्रॉबेरी से निखारें रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2016 1:46PM | Updated Date: Jan 12 2016 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्ट्रॉबेरी को अगर सबसे आकर्षक फलों में से एक कहा जाता है। अच्छी बात ये है कि ये एक ऐसा फल है जो बच्चों को भी खूब पसंद आता है। दिल के आकार से काफी मिलता-जुलता ये फल बहुत ही नाजुक होता है।

इसका स्वाद हल्का मीठा और हल्का खट्टा होता है। लाल रंग का ये फल बेहद रसीला होता है। स्ट्रॉबेरी एकमात्र ऐसा फल है जिसके बीज बाहर की ओर होते हैं।

आपको जानकर आश्चर्य हो लेकिन दुनियाभर में 600 किस्म की स्ट्रॉबेरी पाई जाती है, जिनका स्वाद, रंग और आकार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। इसमें कई प्रमुख विटामिन और लवण मौजूद होते हैं।

इसके स्वास्थ्य से जुड़े तो कई फायदे हैं ही लेकिन रूप निखारने के लिए भी ये अचूक उपाय है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और के पाया जाता है।

इसके अलावा ये कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, पोटैशियम और डायट्री फाइबर्स से भी भरा होता है। अच्छी बात ये भी है कि इसमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और फैट न के बराबर होता है।
इस्तेमाल करने की विधि
1.स्ट्रॉबेरी मौजूद लाइकोपीन त्वचा की झुर्रियों और बारीक रेखाओं को साफ करने का काम करता है। आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी खाकर इसका लाभ ले सकते हैं या फिर दूध के साथ इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

2.स्ट्रॉबेरी में कई तरह के ऐसे मिनरल्स होते हैं जो त्वचा की रंगत को निखारने में मददगार होते हैं। इसके अलावा ये काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए भी एक कारगर उपाय है।

3.स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। इससे इस्तेमाल से पोर्स खुल जाते हैं जिससे त्वचा की भीतरी परत में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है।

4.स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से डेड स्क‍िन बहुत आराम से साफ हो जाती है। डेड स्किन साफ हो जाने से चेहरे पर निखार आता है और ग्लोइंग स्क‍िन मिलती है।

5.इसमें मौजूद विटामिन सी दांतों की चमक बरकरार रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से दांत नेचुरल तरीके से साफ हो जाते हैं। सफेद चमकदार दांत खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »