29 Mar 2024, 19:53:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

नाखूनों को ग्लैमरस लुक देने के लिए इन अपनाएं ये नेल पेंट्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 11:26AM | Updated Date: Jun 27 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अधिकांश महिलाएं जब नेल पेंट खरीदने जाती हैं, तो अक्सर वही पुराने लाल, काले और गुलाबी रंग के नेल पेंट के शेड्स ही खरीद लेती हैं। अक्सर वो अफसोस भी करती हैं कि उन्होंने नेल पेंट खरीदते समय दूसरे रंगों के विकल्पों पर विचार क्यों नहीं किया। लेकिन आज की कई महिलाएं दूसरे रंगों के नेल पेंट को अपनाती देखी जाती हैं और यह नेल पेंट्स उनको बोल्ड एवं ब्यूटीफुल लुक देते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह हैं कि अपने नाखूनों को पेंट करने से पहले आप मैनिक्योर करना ना भूलें।
 
तो चलिए जानते हैं कुछ नेल पेंट्स के बारे में।फिरोजा एक ब्राइट एवं बोल्ड कलर हैं। जो सभी प्रकार की ड्रेस के साथ अच्छी तरह मैच करता हैं। इस कलर का नेल पेंट कैजुअल होने के साथ-साथ फॉर्मल भी लगता हैं। लाल रंग का नेल पेंट तो सभी महिलाएं प्रयोग करती हैं, पर भीड़ से कुछ हटकर दिखने के लिए आप ब्राइट ऑरेंज रंग के नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह अपरंपरागत तो हैं, पर पार्टी या ऐसे ही कुछ ही मौकों पर दूसरों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकती हैं।कुछ समय से महिलाएं हल्के बैंगनी रंगों के नेल पेंट उपयोग करती आ रही हैं।
 
अब बाजार में लीलाक्स और माउस भी उपलब्ध हैं। बैंगनी रंग की इस शानदार नई शेड को आप भी लगाएं और अपने आप में अंतर महसूस करें।इस रंग को शायद ही सभी महिलाएं लगाना पसंद करें, पर जब आप पहली बार इसका प्रयोग करेंगी तो अपने आप को अलग पाएंगी। यह बहुत लोगों का ध्यान आपकी ओर खिचेगा। इस ग्लॉसी फिनिश नाखूनों के साथ आप खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।यह भी एक सुंदर रंग होता हैं।
यदि आप पेस्टल शेड से ऊब गई हैं तो इस मिंट ग्रीन शेड से नाखूनों को बेहतरीन लुक दें। खासकर आप गर्मियों में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके नाखूनों पर काफी सुंदर दिखेगा।यदि आप चमकीला और आकर्षक नेल पेंट नहीं पसंद करती हैं, तो फिर ग्रे रंग का नेल पेंट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हैं। सांवली एवं काली रंग की महिलाओं के लिए ग्रे कलर का नेल पेंट मैचिंग विकल्प हैं।ब्लूबेरी जैसे खाने में स्वादिष्ट होती हैं वैसे ही इसका रंग भी चटकीला और चिकना होता हैं। आप भी इस रंग के नेल पेंट का प्रयोग कर सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »