कॉस्मेटिक का चयन करना हर महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। फाउंडेशन का चुनाव जैसे हर महिला स्किन टोन के अनुसार करती है वैसे ही लिपस्टिक्स को भी स्किन टोन व ड्रेस के अनुसार चुनना जरूरी होता है। पिंक, रेड, ब्राउन आदि रंगों में आने वाली लिपस्टिक्स का चयन करने से पहले महिलाओं को ब्रांड, एक्सपायरी डेट आदि का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
जरूरतों को जानना महत्वपूर्ण- लिपस्टिक को खरीदते समय खुद की जरूरतों को जानें। इसके बाद लिपस्टिक चुनें जो आपकी स्किन टोन से मिलती-जुलती हो। लिपस्टिक्स ऐसी होती हैं जो क्रीम, मैट टच,फ्रॉस्ट फिनिश में आती है। ऐसे में इसे आप खुद की जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।
स्किन टोन से मिलते- जुलते रंग की लिपस्टिक का शेड ही चुनें। सबसे पहले यह जानें कि आपके लिप्स का रंग कैसा है। अगर आप डार्क शेड चुनते हैं तो होंठ छोटे नज़र आएंगे और ब्राइट शेड होंठों को बड़ा दिखाते हैं।ऐसे में लिपस्टिक को चुनते समय कलर पर सबसे ज्यादा ध्यान दें।
ट्राई जरूर करें- लिपस्टिक को चुनने से पहले उसे लगा कर जरूर देखें। कई शेड ऐसे होते हैं जो स्किन टोन से मिलते-जुलते नहीं होते तो आपके लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में लिपस्टिक को खरीदने से पहले उसे टेस्टर्स से ट्राई जरूर करें और ये देखें कि उससे आपकी स्किन पर कोई एलर्जी न हो रही हो।
एक्सपायरी डेट चेक करना जरूरी- किसी भी ब्रैंड की लिपस्टिक को चुनते समय एक्सपायरी डेट को चेक करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। एक्सपायर्ड लिपस्टिक होंठो को खराब कर सकती है। ऐसे में एक्सपायरी डेट का जरूर ध्यान रखें।
कीमत जानें- किसी भी लिपस्टिक को खरीदने से पहले उसकी कीमत तय कर लें। कभी भी ऐसी लिपस्टिक न खरीदें जो आपको पैसे को फालतू खर्च करने के बराबर लगे। इसके अलावा एक्सचेंज पॉलिसी के बारे में भी जानना बेहद महत्वपूर्ण है।