28 Mar 2024, 13:42:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट : लगातार दूसरी बार समीर ने जीता खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 11:05AM | Updated Date: Nov 26 2018 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। सायना नेहवाल की हार से सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खेमे में फैली निराशा को समीर वर्मा ने जीतकर जश्न में बदल दिया। समीर ने चीन के ग्वांगजू लु को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही भारत की सायना नेहवाल चीनी बाधा को पारी नहीं कर पार्इं और उन्हें हार का सामना पड़ा। खिताबी मुकाबले में सायना को चीनी खिलाड़ी हान यू के हाथों 18-21, 8-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
 
समीर ने चीनी खिलाड़ी को 16-21, 21-19, 21-14 से हराया। पहला गेम आसानी से गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। सायना 2015 के बाद सैयद मोदी ग्रां प्री का खिताब नहीं जीत पाई है। 34 मिनट तक चले इस मुकाबले में सायना को 2017 विश्व जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट हान यू ने के कड़ी चुनौती मिली। शुरुआत में 0-2 से पिछड़ने के बाद सायना ने एक वक्त 6-5 से बढ़त बना ली थी, लेकिन वह इसे ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख सकीं और संघर्षपूर्ण पहले गेम को 18-21 से गंवा दिया। दूसरे गेम में चीन की युवा खिलाड़ी भारत की अनुभवी खिलाड़ी पर पूरी तरह हावी नजर आई।
 
महिला एकल के अलावा भारत को पुरुष युगल में भी निराशा ही हाथ मिली। सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी को खिताबी मुकाबने में हर का सामना करना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट जोड़ी को इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद रियान अरदियांतो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने लगातार गेम में 21-11, 22-20 से हराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »