28 Mar 2024, 14:39:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे साइना नेहवाल और समीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 4:21PM | Updated Date: Nov 25 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 लखनऊ। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और समीर वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने महिला एकल के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की रूसेली हार्तवन को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 12-21, 21-7, 21-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। 

दूसरी सीड साइना ने वर्ल्ड नंबर-62 हार्तवन को 46 मिनट में मात दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच करियर की यह पहली भिड़ंत थीं। वर्ल्ड नंबर-9 सायना पहले गेम में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और 21-21 से गेम गंवा बैठी। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे गेम में जोरदार प्रदर्शन करते हुए शानदार वापसी की। 

 
भारतीय खिलाड़ी ने 21-7 और 21-6 से गेम और मैच समाप्त कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। फाइनल में साइना का सामना चौथी सीड चीन की हेन युई से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन सातवीं सीड ली शुएरूई को 50 मिनट में 21-15, 19-21, 21-9 से हराया। साइना पहली बार युई के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »