19 Apr 2024, 17:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

राष्ट्रपति ने इंडिया ओपन जीतने के लिए श्रीकांत को बधाई दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2015 1:26AM | Updated Date: Mar 31 2015 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को यहां इंडिया ओपन सुपर सीरीज का पुरूष एकल खिताब जीतने के लिए बधाई दी। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने सिरी फोर्ट खेल परिसर में खेले गए फाइनल में कल डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 55 मिनट में 18-21, 21-13, 21-12 से हराकर खिताब जीता।

 

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए तहेदिल से मेरी बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार कीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपकी सफलता सभी भारतीयों के लिए खुशी और गौरव का लम्हा है। भविष्य में इससे भी अधिक सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »