20 Apr 2024, 02:19:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

16 दिसंबर को शादी रचाएंगे साइना नेहवाल और परूपल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 11:18AM | Updated Date: Oct 9 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व की 11वें नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल साथी भारतीय खिलाड़ी परूपल्ली कश्यप के साथ इस वर्ष 16 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। ओलंपिक पदक विजेता सायना ने पुष्टि की है कि वह 16 दिसंबर को कश्यप के साथ विवाह करेंगी। दोनों भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पिछले 10 वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रेम प्रसंग की खबर को काफी गुप्त रखा था।
 
दोनों खिलाड़ी वर्ष 2005 से ही गोपीचंद अकादमी में एक साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। 28 साल की सायना ने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके लिए कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधने का यह सही समय है क्योंकि वह आगामी टूर्नामेंटो में काफी व्यस्त हैं। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले सायना ने बताया कि वह विदेश दौरों के दौरान कश्यप के नजदीक आयीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »