24 Apr 2024, 18:26:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे कश्यप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2015 3:22PM | Updated Date: Jun 5 2015 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत के पारूपल्ली कश्यप ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चेन लोंग को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन के पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी को 14-21, 21-17, 21-14 से हराया।
    
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप ने लोंग से बेहतर खेल दिखाया। इस मैच से पहले लोंग ने कश्यप के खिलाफ आठ में से सात मैच जीते थे। पिछले दो साल से नंबर एक पर काबिज लोंग को लिन डैन के बाद चीन का सबसे बड़ा बैडमिंटन स्टार माना जाता है। कश्यप ने इससे पहले 2012 में इसी टूर्नामेंट में उसे हराया था।
   
पहले गेम में कश्यप अपने दमदार प्रतिद्वंद्वी के सामने टिक नहीं सके जिसने जल्दी ही 6-2 की बढत बना ली थी। एक समय स्कोर 11-11 से बराबर हो गया लेकिन लोंग ने फिर दबाव बनाते हुए पहला गेम 21-14 से जीत लिया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »