19 Apr 2024, 16:28:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : साइना नेहवाल ने किया क्वार्टरफाइनल में प्रवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 1:22PM | Updated Date: Aug 25 2018 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना नेहवाल ने शनिवार को यहां अपनी विजयी लय कायम रखते हुये 18वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व में 10वीं रैंकिंग की स्टार शटलर साइना ने मेजबान इंडोनेशिया की फित्रानी फित्रानी को 2-0 से हराया।
 
भारतीय खिलाड़ी ने फित्रानी को 31 मिनट में लगातार गेमों में 21-6, 21-14 से आसानी से पराजित किया।  साइना ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ पहले गेम में एक गेम अंक और दूसरे गेम में एक मैच अंक जीता। उन्होंने सर्विस पर कुल 26 अंक जुटाए। भारत को एशियाई खेलों में महिला एकल में अपने पहले स्वर्ण पदक की तलाश है जिसकी ओलंपिक पदक विजेताओं सायना और पीवी सिंधू से अपेक्षा है। दिन के अन्य राउंड-16 मैच में सिंधू इंडोनेशिया की मरिस्का ग्रेगोरिया तुनजुंग के खिलाफ उतरेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »