19 Apr 2024, 12:41:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे श्रीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 1:41PM | Updated Date: Aug 2 2018 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नांजिंग (चीन)। भारतीय धुरंधर किदाम्बी श्रीकांत ने स्पेन के पाबलो एबियन को तीन गेम के मैच में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पाबलो को 21-15, 12-21, 21-14 से हराया।
पिछले साल चार खिताब जीतने वाले श्रीकांत का सामना अब मलेशिया के डारेन ल्यू से होगा जिसने 2012 फ्रेंच ओपन सुपर सीरिज जीती थी।
 
श्रीकांत ने पहले गेम में 2.4 से पिछड़ने के बाद अंतर कम करके 6.8 कर दिया। इसके बाद 16.13 की बढत बना ली। पाबलो ने वापसी की कोशिश की लेकिन श्रीकांत ने पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने 6.3 की बढत बना ली लेकिन पाबलो छह अंक की बढत लेकर आगे निकल गए। श्रीकांत ने स्कोर 10.12 कर दिया लेकिन पाबलो ने लगातार अंक बनाकर गेम जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »