24 Apr 2024, 05:00:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिविज शरण युगल के दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 8:22PM | Updated Date: Jul 5 2018 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत के युगल खिलाड़ी दिविज शरण और उनके जोड़ीदार न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताक दो घंटे 41 मिनट के कड़े संघर्ष में जीत हासिल कर वबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। दिविज शरण और आर्टेम सिताक ने मोल्दोवा के राडू अल्बोट और ट्यूनीशिया के मालेक जजीरी को गुरूवार को 7-6 6-7 6-3 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। इससे पहले भारत के पूरव राजा और उनके जोड़ीदार फ्रांस के फैब्रिस मार्टिन पहले राउंड में मैराथन संघर्ष में हारकर बाहर हो गए थे। राजा और मार्टिन को बोस्रिया और हर्जेगोविना के मिर्जा बेसिच और सर्बिया के दुसान लाजोविच ने तीन घंटे 37 मिनट के कड़े संघर्ष में 6-2 6-4 6-7 4-6 11-9 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »