29 Mar 2024, 07:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

थॉमस एंड उबेर कप : साइना ब्रिगेड' ने आॅस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 12:51PM | Updated Date: May 23 2018 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। साइना नेहवाल के नेतृत्व में भारत ने थॉमस एंड उबेर कप बैडमिंटन में आॅस्ट्रेलिया को अपने दूसरे ग्रुप मैच में 4-1 से पराजित किया। एक दिन पहले भारतीय टीम कनाडा से हार गई थी। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ एक युगल मैच को छोड़कर भारतीय महिला टीम ने अपने सभी मैच जीते। दुनिया में दसवें नंबर की साइना ने सुआन यू वेंडी चेन को 35 मिनट में 21-14, 21-19 से हराया। मेघना और पूर्विशा को ग्रोनिया और रेनुगा की जोड़ी से 13-21, 16-21 से हार मिली। 
 
वैष्णवी रेड्डी ने जेनिफर को 21-17, 21-13 से, संयोगिता घोरपडे और प्राजक्ता सांवत ने लुसिया मा और एन लूसी को 21-19, 21-11 से मात दी। गोवा की 19 वर्षीया अनुरा प्रभुदेसाई ने जेसिली फंग को 18 मिनट में 21-6, 21-7 से मात देकर जीत सुनिश्चित की। भारत के नॉकआउट दौर के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें अब शीर्ष वरीय जापान के खिलाफ मुकाबले पर टिकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »