26 Apr 2024, 05:16:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री ने साइना को बधाई दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2015 7:51PM | Updated Date: Mar 28 2015 7:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार साइना नेहवाल को दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनने पर बधाई दी है। मुखर्जी ने ट्विटर पर लिखा ,‘साइना नेहवाल को दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनने पर बधाई। वह इस सम्मान की हकदार थी। इंडियन ओपन सेमीफाइनल के लिये शुभकामना।’ प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा साइना नेहवाल की अप्रतिम सफलता ने हमें गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने पर बधाई देता हूं। साइना नेहवाल ने शनिवार को विश्व रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। साइना ने नंबर वन के ताज पर तब कब्जा किया जब उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन यहां इंडिया ओपन सुपर सीरिज सेमीफाइनल में हार गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »