29 Mar 2024, 21:22:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुरूसाईदत्त, प्रणव-अश्विनी आस्ट्रेलिया ओपन के मुख्य ड्रा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2015 6:51PM | Updated Date: May 26 2015 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता आरएमवी गुरूसाईदत्त के अलावा प्रणव जैरी चोपड़ा और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी यहां 750000 डालर इनामी आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा में जगह बनाने में सफल रही। पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहे गुरूसाईदत्त ने अपने अभियान की शुरूआत मलेशिया के एई वेई जियान को पहले मुकाबले में 21-13, 21-9 से हराकर की।

 

उन्होंने इसके बाद क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में जापान के काजुमासा साकाई को 21-15, 21-8 से शिकस्त दी। प्रणव और अश्विनी को भी अधिक परेशानी नहीं हुई। इस भारतीय जोड़ी ने पहले दौर में मार्क लासफस और इसाबेल हेरट्रिच की जर्मनी की जोड़ी को 21-19, 21-17 से हराया।प्रणव और अश्विनी ने इसके बाद चाम चेन और सुसान वैंग की स्थानीय जोड़ी को 21-14, 21-6 से हराकर मुख्य ड्रा में जगह बनाई। टूर्नामेंट का मुख्य ड्रा कल से खेला जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »