29 Mar 2024, 18:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले पीवी सिंधु को लगी चोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 11:36AM | Updated Date: Mar 28 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को चोट लगी है, लेकिन अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में उनके प्रतिनिधित्व पर अभी कोई खतरा नहीं है। भारत के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद और सहायक कोच मोहम्मद सियादुतल्लाह के मार्गदर्शन में हैदराबाद की गोपीचंद अकादमी में अभ्यास कर रही 22 साल की सिंधु के दाएं टखने में खिंचाव आया है।
 
सिंधु के पिता पीवी रमन्ना ने बताया, आज अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान उसके टखने में चोट लगी। हमने एमआरआई किया है जिससे कि शत प्रतिशत सुनिश्चित हो सकें कि सब कुछ ठीक है। हड्डी या लिगामेंट में किसी तरह की चोट का पता नहीं लगा है, इसलिए मैं खुश हूं। हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। उन्होंने बताया, अब वह एक दिन आराम करेगी और परसों दोबारा दौड़ना शुरू करेगी। वह कल मैदान पर जाएगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »