29 Mar 2024, 17:28:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडोनेशियाई ओपन में आमने सामने हो सकती हैं साइना और सिंधु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2015 6:18PM | Updated Date: May 24 2015 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। 3 बार की चैंपियन साइना नेहवाल और उनकी हमवतन भारतीय पी वी सिंधु को अगले महीने होने वाली 800,000 डॉलर इनामी इंडोनेशियाई ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में एक दूसरे का सामना करना पड़ सकता है।

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी साइना को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता दी गई है। उन्होंने 2009, 2010 और 2012 में यहां खिताब जीता था। विश्व में 12वें नंबर की सिंधु को दो जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में कोई वरीयता नहीं दी गई है।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना अपने अभियान की शुरूआत थाईलैंड की निचाओन जिंडापोन के खिलाफ करेगी। उन्हें अपनी इस प्रतिद्वंद्वी पर जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इन दोनों के बीच अब तक खेले गए तीनों मैच भारतीय खिलाड़ी ने जीते हैं।

विश्व चैंपियनशिप में 2 बार कांस्य पदक जीतने वाली सिंधु को पहले दौर में चीनी ताइपै की सु या चिंग से भिड़ना है। यदि हैदराबाद की यह खिलाड़ी विश्व की 27वें नंबर की खिलाड़ी को हरा देती है तो उन्हें दूसरे दौर में साइना का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले इन दोनों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल एक बार 2015 में सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड में मुकाबला हुआ था। तब साइना ने सिंधु को सीधे गेम में हराया था। ये दोनों खिलाड़ी हालांकि 2013  इंडियन बैडमिंटन लीग में दो बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »