29 Mar 2024, 13:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंधू और श्रीकांत दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 3:31PM | Updated Date: Oct 26 2017 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

पेरिस। भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू और विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने तीन लाख 25 हजार डॉलर की ईनामी राशि वाले फ्रेंच ओपन बैडंमिटन टूर्नामेंट में विजयी शुरूआत करते हुए एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। विश्व में दूसरे नंबर की शटलर सिंधू  ने महिला एकल के पहले दौर में 29वीं रैंकिंग की स्पेनिश खिलाड़ी बियाट्रिज कोरालेस को 35 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-18 से हराया। भारतीय खिलाड़ी अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए जापान की सायाका ताकाहाशी से मुकाबला करेंगी।
 
दूसरी वरीय भारतीय शटलर की जापानी खिलाड़ी के साथ यह करियर में चौथी भिड़ंत होगी जिनका सिंधू  के खिलाफ 2-1 का बेहतर रिकार्ड है। आठवीं रैंकिंग के श्रीकांत के लिये पुरूष एकल का पहले दौर का मुकाबला काफी आसान रहा। उनके विपक्षी खिलाड़ी जर्मनी के फाबियान रोथ केवल दो मिनट के खेल के बाद ही रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए। गत सप्ताह डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले श्रीकांत इस सत्र में तीन खिताब जीत चुके हैं और पेरिस में भी भारत के सबसे मजबूत दावेदार हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »