19 Apr 2024, 22:40:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

डेनमार्क ओपन में साइना की जीत, सिंधू को मिली हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 1:11PM | Updated Date: Oct 19 2017 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओडेंसे। डेनमार्क ओपन में भारत के लिए कल का दिन मिलाजुला रहा। विश्व की पूर्व नंबर एक बैडिमंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जहां ओलंपिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारीन को हराकर महिला एकल के अगले दौर में प्रवेश किया, वहीं खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही पी वी सिंधू को हार को सामना करना पड़ा। विश्व की नंबर दस खिलाड़ी चीन की चेन यूफे ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधू को 21-17 23-21 से हरा दिया। कोरिया ओपन जीतने के बाद किसी भी प्रतियोगिता के शुरूआती दौर में उनकी यह लगातार दूसरी हार है। 
 
पिछले महीने उन्हें जापान ओपन के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था। ग्लासगो वर्ल्ड चैंपियनशिप में  कांस्य पदक जीतने वाली साइना ने मरीन को 22-20 21-18 के कड़े मुकाबले में हराया। अगले राउंड के मुकाबले में साइना का सामना थाईलैंड की नितचांव जिंदपोल या रूस की इवगेनिया कोसेत्सेकाया से होगा। भारत के अन्य खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एच एस प्रणय ने भी टूर्नामेंट में अच्छी शुरआत की लेकिन बी साई प्रणीत को पुरष एकल मुकाबले के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »