19 Apr 2024, 20:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

साइना, श्रीकांत जीते, प्रणय और गुरू इंडिया ओपन से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 10:47PM | Updated Date: Mar 27 2015 10:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। साइना नेहवाल और के श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के प्रवेश किया लेकिन एच एस प्रणय और आरएमवी गुरूसाईदत्त क्वार्टर फाइनल में शुरूआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पांच बार के विश्व चैंपियन लिन डैन को भी टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

 

विश्व में दसवें नंबर के इंडोनेशियाई खिलाड़ी टोमी सुगियार्तो ने यहां सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में पुरूष एकल में दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीनी खिलाड़ी को बेहद कड़े मैच में 21-17 15-21 21-17 से हराया। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने सिरी फोर्ट काम्पलेक्स में महिला एकल में इंडोनेशिया की हना रमादिनी को 21-15, 21-12 से पराजित किया। वह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने से अब केवल एक जीत दूर हैं।

 

साइना सेमीफाइनल में जापान की युई हाशिमोतो से भिड़ेगी।  मौजूदा विश्व और आल इंग्लैंड चैंपियन स्पेन की कारोलिना मारिन ने भी जापान की छठी वरीय नाजोमी ओकुहारा को 21-15, 17-21, 21-15 से हराया। अब उनका सामना पूर्व विश्व चैंपियन थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन से होगा। पुरूष एकल में विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने जापान के ताकुमा उएदा को एक घंटे 19 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-15, 23-25, 21-18 से हराया। उनका अगला मुकाबला चीन के झुइ सोंग से होगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »