20 Apr 2024, 08:37:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

सुगियार्तो ने दर्शकों के पसंदीदा सुपर डैन को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 9:35PM | Updated Date: Mar 27 2015 9:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के टोमी सुगियार्तो ने शुक्रवार को पांच बार के विश्व चैंपियन लिन डैन को हराकर बड़ा उलटफेर करने के साथ ही इंडिया सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  विश्व के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी सुगियार्तो ने दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीनी खिलाड़ी को बेहद कड़े मैच में 21-17 15-21 21-17 से हराया और ‘लिन डैन, लिन डैन’ का शोर मचाने वाले दर्शकों को चुप करा दिया।

 


सुगियार्ताे ने एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘‘आप जानते हैं कि लिन डैन कौन है। वह बैडमिंटन का महान खिलाड़ी है। मैं तीन बार उनसे हार गया था इसलिए मैं उनके खेल को समझता था और पूरी तैयारियों के साथ मैच में उतरा था। उन्होंने कहा, ‘‘वह जहां भी जाएं वह सुपरस्टार हैं। दर्शक उनके दीवाने थे और इसलिए मैंने खुद को प्रेरित किया और अंक दर अंक पर ध्यान दिया। मैं खुश हूं। यह मेरी सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »