25 Apr 2024, 09:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन की नई सुपरपावर बन रहा है भारत: सिंधू-सायना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 3:55PM | Updated Date: Aug 31 2017 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली पीवी सिंधू और कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल ने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल द्वारा यहां आयोजित सम्मान समारोह में गुरूवार को एक स्वर में कहा कि भारत बैडमिंटन की नई सुपर पावर बन रहा है।
 
खेल मंत्री गोयल ने अपने निवास पर भारतीय बैडमिंटन की इन दोनों दिग्गज महिला खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया था। समारोह में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, सायना के कोच विमल कुमार और शीर्ष पुरूष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत भी मौजूद थे। गोयल ने सभी खिलाड़यिों और कोचों को चमचमाती ट्राफी देकर सम्मानित किया।
 
सिंधू और सायना तथा उनके कोचों ने इस अवसर पर सरकार और खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा - पीएम सर खुद खेलों में बहुत दिलचस्पी लेते हैं और खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। यह हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है। 
 
खिलाड़ि‍यों को कोई टूर्नामेंट खेलने और अच्छा परिणाम देने के बाद जब ऐसा सम्मान मिलता है तो उसका मनोबल ऊंचा हो जाता है। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में रजत जीतने वाली सिंधू ने कहा - बैडमिंटन इस समय नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। खिलाड़ी लगातार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। मेरा फाइनल मुकाबला बहुत मुश्किल था और यह बैडमिंटन इतिहास के सबसे लंबे मैचों में से एक था। मैंने अपनी ओर से भरपूर कोशिश की थी। 20-20 के स्कोर पर परिणाम किसी के पक्ष में भी जा सकता था। जापानी खिलाड़ी ने भी शानदार खेल दिखाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »