20 Apr 2024, 12:28:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधू को 10 और साइना नेहवाल को 5 लाख रु. देगा बाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 10:26AM | Updated Date: Aug 29 2017 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू को 10 लाख और कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल को पांच लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने विश्व चैम्पियनशिप में फाइनल में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उन्हें अंतत: रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
 
खिताबी मुकाबले में उन्हें जापान की नोजोमी ओकूहारा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। साइना को भी सेमीफाइनल में ओकूहारा से ही हार का सामना करना पड़ा था और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।  बाई अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने सिंधू और साइना को बधाई देते हुए कहा, मैं इन दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »